
स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज,बांग्लादेश में हुई अल्पसंख्यक हिंदू की हत्या के बाद भारत में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी दबाव के बीच बीसीसीआई ने बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 खेलने से रोक दिया है। बीसीसीआई सचिव ने कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिया था कि वह रहमान को रिलीज न करें और फ्रेंचाइजी ने भी ठीक वैसा ही किया। इस सारे घटनाक्रम के बाद अब रहमान का पहला रिएक्शन सामने आया है।
मुस्तफिजुर का छलका दर्द
मुस्तफिजुर रहमान ने कहा कि अगर उन्होंने मुझे रिलीज कर दिया है तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं। यदि बोर्ड ही टीम से बाहर करने का फैसला कर ले, तो एक खिलाड़ी के पास विरोध का कोई रास्ता नहीं बचता। आपको बता दे की रहमान दोनों देशों के बीच उपजे राजनीतिक हालात के कारण लिए गए इस फैसले से काफी निराश है ।कोलकाता में आना रहमान के लिए एक बड़ा फैसला था क्योंकि उसे उनकी जेब में मोटी रकम आती । वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को एक ऐसा गेंदबाज मिला था जो डेथ ओवर्स में उनके लिए काम आ सकता था।


