आपणी हथाई न्यूज, 3 फ़रवरी से 14 फरवरी तक मोदीनगर में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में बीकानेर के केशव बिस्सा ने राजस्थान की तरफ से खेलते हुए सीनियर में सिल्वर जूनियर में गोल्ड और 7 नये कीर्तिमान और इंटर स्टेट गोल्ड मैडल पदक हासिल किया इस प्रतियोगिता में केशव ने स्नैच में 161 केजी ओर क्लीन एंड जैर्क में 201 केजी टोटल 362 केजी वेट उठाकर ये मुकाम हासिल किया ।
केशव बिस्सा के कोच भुवनेश व्यास ने बताया केशव को प्रैक्टिस करते 7 साल से कर रहा है। यह आज तक का राजस्थान का सबसे ज्यादा उठाया गया वजन है केशव बिस्सा अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता भी है। केशव के बीकानेर आने पर ज्योतिष सुरेंदर बिस्सा, दाऊलाल व्यास, उमाशंकर दवे सहित कई लोगों ने स्वागत किया।

