Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स :ओवल टेस्ट के लिए चोटिल ऋषभ पंत उपलब्ध नहीं रहेंगे, BCCI...

स्पोर्ट्स :ओवल टेस्ट के लिए चोटिल ऋषभ पंत उपलब्ध नहीं रहेंगे, BCCI ने पंत की जगह इस खिलाड़ी को किया टीम इंडिया में शामिल

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी पांचवे ओवल टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट में पाँव में गेंद लगने के कारण चोटिल हो गए थे, पैर में फ्रेक्चर की वजह से ऋषभ की जगह BCCI चयन समिति ने टीम इंडिया के दल में विकेटकीपर नारायण जगादेशन को शामिल किया है।

 

पूरी सम्भावना है कि तेंदुलकर -एंडरसन टेस्ट सीरीज के लास्ट ओवल टेस्ट में भारत की अंतिम इलेवन में विकेट कीपर ध्रुव जुरेल शामिल किए जाए। ओवल टेस्ट 31 जुलाई से शुरू होगा, सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे जरूर है लेकिन हारे हुए मैनचेस्टर टेस्ट को ड्रा करवाकर टीम इंडिया का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है, उम्मीद है कि ओवल टेस्ट जीतकर शुभमन गिल की युवा टेस्ट टीम 5 टेस्ट की सीरीज को बराबरी पर खत्म कर पाने में सफल हो।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर