Bikaner: पुष्करणा सामूहिक विवाह आज, नगर निगम ने जारी की ये चेतावनी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner: पुष्करणा सामूहिक विवाह आज, नगर निगम ने जारी की ये चेतावनी

Bikaner: पुष्करणा सामूहिक विवाह आज, नगर निगम ने जारी की ये चेतावनी

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, पुष्करणा समाज के ओलंपिक सावे के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहरी परकोटा क्षेत्र में सजावट, लाइटिंग, सफाई और लाइनिंग आदि कार्य किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा ने शहर वासियों से आह्वान किया है कि जहां-जहां सजावट की गई है, उसके नीचे अथवा आसपास आतिशबाजी ना करें।

- Advertisement -Ads

 

आतिशबाजी करने से आग लगने व भीड़ में भगदड़ होने का भय रहता है। शहर की छोटी गलियों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं जा सकती, उसके मद्देनजर सभी शहरवासियों से सजावट के नीचे या उसके आसपास आतिशबाजी नहीं करने की अपील की गई है।

 

आहूजा ने बताया कि ओलंपिक सावे के मद्देनजर रोड लाइट व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता अनिल कनवाड़िया और उनकी टीम, साफ-सफाई और चूने की लाइनिंग के लिए स्वास्थ्य अधिकारी और सम्बधित स्वास्थ्य निरीक्षक, सजावट के लिए भंडार अधीक्षक किशन गोपाल पुरोहित और परकोटा क्षेत्र अनुसार समस्त कार्यों की देखरेख के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी द्वारा अपने आवंटित क्षेत्र अनुसार ड्यूटी संपादित की जाएगी।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर