
आपणी हथाई न्यूज, गाजियाबाद के लोनी स्थित अशोक विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके ही कार्यालय में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हेलमेट पहने हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उनका गला रेतने का प्रयास किया।
गंभीर रूप से घायल सलीम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने पांच टीमों का गठन किया, जिसके बाद हुई एक त्वरित मुठभेड़ में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि सलीम वास्तिक अपने वीडियो के माध्यम से धार्मिक शिक्षाओं पर सवाल उठाने के कारण पहले से ही चर्चाओं और विवादों में थे। पुलिस अब इस साजिश के पीछे शामिल अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


