
आपणी हथाई weather न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज परिसंचरण तंत्र हरियाणा व आसपास के उ.प. राजस्थान के ऊपर बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन गंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है।

आज बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर संभाग में भी कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
आगामी 5-6 दिन मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य से उत्तर की ओर शिफ्ट होने से राज्य के उत्तरी व उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की प्रबल संभावना है।
उ.-पू. राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 3 अगस्त से पुनः भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 4 अगस्त को भरतपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है


