Weather: मौसम विभाग का पूर्वानुमान अगले कुछ दिनों केवल छुटपुट स्थानों पर ही होगी हल्की मध्यम बारिश - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीWeather: मौसम विभाग का पूर्वानुमान अगले कुछ दिनों केवल छुटपुट स्थानों पर...

Weather: मौसम विभाग का पूर्वानुमान अगले कुछ दिनों केवल छुटपुट स्थानों पर ही होगी हल्की मध्यम बारिश

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी के एहसास के बीज मौसम विभाग के अनुसार आज भी उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से आगामी 24 घंटे जोधपुर, उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। आज 10 जुलाई को उदयपुर संभाग में व 11 जुलाई को भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

- Advertisement -Ads

मौसम विभाग के अनुसार दिनांक 11 जुलाई से मानसून ट्रफ लाइन के हिमालय की ओर शिफ्ट होने से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। 11-15 जुलाई केवल छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में 11- 12 जुलाई को अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 25-30 Kmph चलने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 13 से 15 जुलाई के दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर