Weather: राजस्थान में मानसून का हुआ प्रवेश, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीWeather: राजस्थान में मानसून का हुआ प्रवेश, मौसम विभाग ने जारी की...

Weather: राजस्थान में मानसून का हुआ प्रवेश, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई Weather न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज 18 जून को सामान्य से 7 दिन पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के कुछ भागों में पहुँच गया है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा राज्य के बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर से होकर गुजर रही है। आगामी 2-3 दिनों में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ्ने की संभावना है।गुजरात के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र (LOW PRESSURE AREA) आज राजस्थान के मध्य व उत्तरी क्षेत्रों के ऊपर अवस्थित है।बांग्लादेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र (LOW PRESSURE AREA) तीव्र होकर सुस्पष्ट कम दाब (WELL MARKED LOW PRESSURE) बन गया है तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित है। इसके आगामी 2-3 दिनों में धीरे-धीरे उ.प. दिशा में आगे बढ्ने की संभावना है।

- Advertisement -Ads

मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमक के साथ राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 18-19-20 जून के दौरान उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में भी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 21 से 23 जून के दौरान बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने व पुनः कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अति भारी बारिश होने की संभावना है।मानसून के आगे बढ़ने के इस क्रम में आगामी दिनों मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली/वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर