Bullet Train: राजस्थानवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! अगले कुछ वर्षों में राजस्थान में बुलेट ट्रेन परियोजना का सपना हकीकत में बदल जाएगा। दिल्ली से अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है और अब केंद्र सरकार से मंजूरी की प्रतीक्षा की जा रही है।
दिल्ली से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर राजस्थान के सात जिलों से होकर गुजरेगा। दिल्ली से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलने के बाद दोनों शहरों का सफर 14 घंटे की जगह केवल 3 से चार घंटे रह जाएगा।
दिल्ली-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर 875 किलोमीटर लंबा होगा। 875 लंबे ट्रेन रूट में से 657 किलोमीटर की दूरी राजस्थान में होगी। ट्रेन राजस्थान के 7 जिलों अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डूंगरपुर जिले से गुजरेगी।
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार दिल्ली से अहमदाबाद के बीच इस रूट पर कुल 11 स्टेशन बनाने की योजना है, जिसमें से राजस्थान में 9 स्टेशन होंगे। इनमें जयपुर, अजमेर, बहरोड, शाहजहांपुर, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और खेरवाड़ा होगा। Bullet Train

