Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज फिर आफत की बारिश बरसाएंगे काले बादल, इन 3 जिलों में रेड अलर्ट जारी, जानिए सभी जिलों का हाल - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, January 19, 2026
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update: राजस्थान में आज फिर आफत की बारिश बरसाएंगे काले...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज फिर आफत की बारिश बरसाएंगे काले बादल, इन 3 जिलों में रेड अलर्ट जारी, जानिए सभी जिलों का हाल

- Advertisement -Ads

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून ने इस समय जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग में हालात गंभीर बने हुए हैं।

- Advertisement -Ads

मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं ताकि जनता को समय रहते सावधान किया जा सके। मंगलवार को अजमेर, नागौर और पाली जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां अतिभारी वर्षा की चेतावनी है।

इसके अलावा भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, राजसमंद, सिरोही और टोंक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और जालौर में भी मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

IMD की मानें तो कल भी जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में अतिभारी वर्षा हो सकती है। हालांकि, 17 जुलाई से पूर्वी राजस्थान और 18 जुलाई से पश्चिमी राजस्थान में वर्षा की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। Rajasthan Weather Update

- Advertisement -Ads

ताजा खबर