Homeराजस्थानRajasthan News: मनरेगा श्रमिकों के लिए खुशखबरी, राजस्थान में यहाँ बदला मनरेगा...

Rajasthan News: मनरेगा श्रमिकों के लिए खुशखबरी, राजस्थान में यहाँ बदला मनरेगा में काम करने के घंटे बदले

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून की शुरुआत के साथ ही जिला प्रशासन ने 16 जुलाई 2025 से नया कार्य समय लागू कर दिया है, जो मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है।

जिला कलेक्टर और ईजीएस के जिला कार्यक्रम समन्वयक आलोक रंजन ने जानकारी दी कि मानसून की परिस्थितियों को देखते हुए 16 जुलाई 2025 से नया कार्य समय लागू कर दिया गया है। गर्मी के दिनों में जब सूरज की तपिश चरम पर होती थी, तब श्रमिकों को सुबह 5:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिना किसी विश्राम के काम करना होता था।

लेकिन अब मानसून की शुरुआत और ठंडक भरे मौसम को देखते हुए काम का नया समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है, जिसमें दोपहर 1 से 2 बजे तक एक घंटे का विश्राम शामिल है। नई व्यवस्था में सबसे दिलचस्प बात यह है कि अगर कोई श्रमिक समूह निर्धारित टास्क को समय से पहले पूरा कर लेता है, तो वह दोपहर 3 बजे के बाद काम से जा सकता है।

हालांकि, इसके लिए मस्टररोल में टास्क दर्ज कराना और मेट के पास हस्ताक्षर करवाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही एनएमएमएस की द्वितीय पारी की हाजिरी प्रक्रिया पूरी कर श्रमिक स्थल छोड़ने की अनुमति मिलेगी। 2.35 लाख श्रमिकों पर असर चित्तौड़गढ़ जिले में 2 लाख 35 हजार 44 सक्रिय मनरेगा वर्कर्स हैं, जिनमें 1 लाख 49 हजार 14 महिलाएं शामिल हैं।



ताजा खबर