Homeराजस्थानRajasthan New State Highway: राजस्थान के इस क्षेत्रवासियों के लिए गुड न्यूज,...

Rajasthan New State Highway: राजस्थान के इस क्षेत्रवासियों के लिए गुड न्यूज, स्टेट हाइवे के निर्माण को वन विभाग की मंजूरी

basic ad

Rajasthan New State Highway: बरड़ क्षेत्रवासियों के लिए स्टेट हाइवे 115 का सपना अब जल्द ही साकार होने जा रहा है। लंबे समय से रुकी पड़ी इस परियोजना को आखिरकार वन विभाग से 32.3264 हेक्टेयर वन भूमि पर निर्माण के लिए एनओसी मिल गई है।

वन विभाग ने आदेश जारी करते हुए परियोजना के लिए वन अधिनियम, 1980 के अन्तर्गत 32.3264 हेक्टेयर वन भूमि में शर्तों के तहत कार्यानुमति आदेश प्रसारित कर दिए है। आपको बता दें स्टेट हाइवे 115 का पिछले दो वर्ष से अधिक समय से निर्माण कार्य चल रहा है।

बरुन्धन से सुतड़ा व डाबी से राणाजी का गुड्डा तक सड़क निर्माण कार्य समाप्ति की तिथि निकल जाने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था। 27 फरवरी 2023 को आरंभ हुए इस सड़क निर्माण की कार्य समाप्ति की तिथि वर्ष 29 अगस्त 2024 को निकल चुकी थी। वन विभाग की स्वीकृति के अभाव में निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। अब वन विभाग की स्वीकृति जारी होने से निर्माण कार्य गति पकड़ेगा। Rajasthan New State Highway



ताजा खबर