Homeराजस्थानRajasthan Weather Update: राजस्थान में 3 दिन तक जारी रहेगा भयंकर बारिश...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 3 दिन तक जारी रहेगा भयंकर बारिश का दौर, आज रात मेघराज इन इलाकों में तबाही मचाने को तैयार

basic ad

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। 27 जुलाई रविवार को भी बारिश का सिलसिला थमने के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में दौसा में सबसे अधिक 158 मिमी बारिश दर्ज की गई. आज 27 जुलाई रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. मरुधरा के कई हिस्सों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है. प्रदेश में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश के ऊपर बना सिस्टम कमजोर होकर WML में तब्दील हो गया है. इसके बावजूद भी प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. आगामी दिनों में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. 28 जुलाई को भरतपुर, कोटा और उदयपुर में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है.Rajasthan Weather Update



ताजा खबर