Homeराजस्थानJaipur: अब जयपुर में मिलेगा दिल की बिमारी का इलाज, इस अस्पताल...

Jaipur: अब जयपुर में मिलेगा दिल की बिमारी का इलाज, इस अस्पताल में 20 करोड़ में बनी डेडिकेटेड हार्ट सर्जरी यूनिट

Ads

Jaipur: राजस्थान के मासूम दिलों को अब इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जयपुर के जेके लोन अस्पताल में राज्य की पहली बच्चों के लिए डेडिकेटेड हार्ट सर्जरी यूनिट शुरू होने जा रही है।

यह यूनिट 17 जुलाई से पूरी तरह काम करना शुरू कर देगी और इसकी सबसे खास बात यह है कि यहां इलाज ‘मां योजना’ के तहत पूरी तरह नि:शुल्क होगा। जेके लोन अस्पताल के दूसरे तल पर तैयार की गई यह यूनिट राजस्थान में किसी भी सरकारी अस्पताल में बच्चों के लिए पहली डेडिकेटेड पीडियाट्रिक कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) यूनिट होगी।

सीटीवीएस विभाग की प्रोफेसर डॉ. हेमलता ने बताया कि करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई इस यूनिट में अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाएं जुटाई गई हैं। राजस्थान सरकार की ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ के तहत आने वाली ‘मां योजना’ का लाभ अब बच्चों को इस यूनिट में भी मिलेगा।

 

Ads

ताजा खबर