Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज बिना रुके बरसेंगे बदरा, दो दर्जन से ऊपर जिलों में होगी बारिश, इन 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update: राजस्थान में आज बिना रुके बरसेंगे बदरा, दो दर्जन...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज बिना रुके बरसेंगे बदरा, दो दर्जन से ऊपर जिलों में होगी बारिश, इन 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी

- Advertisement -Ads

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की भारी बारिश इन दिनों चरम पर है। सावन का पहला सोमवार प्रदेशवासियों के लिए तेज बारिश की सौगात लेकर आया है। मौसम विभाग ने राज्य के 33 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है, जिनमें से 9 जिलों में रेड अलर्ट, 9 में ऑरेंज, और 15 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

- Advertisement -Ads

आज के मौसम की बात करें तो मौसम केंद्र जयपुर ने आज सोमवार 14 जुलाई को 9 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट वाले जिलों में बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सिरोही और पाली शामिल है।

साथ ही 9 जिलों अजमेर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, टोंक, उदयपुर, जालौर, जोधपुर और नागौर में भी अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, सवाई माधोपुर और बाड़मेर में भारी बारिश के अलर्ट के साथ अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर और श्रीगंगानगर जिले में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। Rajasthan Weather Update

 

- Advertisement -Ads

ताजा खबर