Khatu Shyamji Special Train: बाबा खाटू श्याम दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की यात्रा होगी शानदार, आज से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रुट - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
Homeराजस्थानKhatu Shyamji Special Train: बाबा खाटू श्याम दर्शन के लिए जाने वाले...

Khatu Shyamji Special Train: बाबा खाटू श्याम दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की यात्रा होगी शानदार, आज से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रुट

- Advertisement -Ads

Khatu Shyamji Special Train: खाटू श्याम जी के दीदार के लिए जाने वाले लाखों भक्तों की यात्रा अब सुहानी होने वाली है। भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेवाड़ी से रींगस के बीच विशेष ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह कदम खासकर जुलाई माह में खाटू श्याम मेले और दर्शनार्थियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

- Advertisement -Ads

यह स्पेशल ट्रेन जुलाई माह में कुल 8 ट्रिप करेगी और नारनौल स्टेशन पर भी इसका ठहराव रहेगा। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी से रींगस जाने वाली ट्रेन संख्या 09633 रात 10:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी। यह सेवा 11, 12, 18, 19, 20, 23, 25 और 26 जुलाई को उपलब्ध रहेगी। वापसी में रींगस से रेवाड़ी आने वाली ट्रेन संख्या 09634 रात 2:20 बजे चलेगी और सुबह 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह सेवा 12, 13, 19, 20, 21, 24, 26 और 27 जुलाई को उपलब्ध रहेगी।

बता दें कि राजस्थान में सबसे प्रतिष्ठित हिंदू मंदिरों में से एक खाटू श्याम का मंदिर है, जो सीकर जिले में स्थित है। खाटू श्याम नगरी जाने के लिए रींगस रेलवे पर उतरना होता है। हालांकि मंदिर काफी प्रसिद्ध है,ऐसे में यात्रियों को रींगस आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ का भी सामना करना पड़ जाता है। एक वर्ष में लगभग 50-60 लाख भक्त खाटू श्याम जी के दर्शन करने आते हैं। ऐसे में ज्यादातर भक्त रेलवे मार्ग के जरिए रींगस रेलवे स्टेशन से खाटू श्याम मंदिर पहुंचते हैं। Khatu Shyamji Special Train

- Advertisement -Ads

ताजा खबर