

Holiday List August 2025: जुलाई का महीना खत्म होते ही अगस्त की शुरुआत छुट्टियों और फुर्सत के पलों के साथ होने वाली है। अगस्त 2025 में स्कूली छात्र, सरकारी कर्मचारी और बैंक उपभोक्ताओं को लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है।
इस महीने कई राष्ट्रीय और धार्मिक पर्व ऐसे पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से तीन दिन लगातार छुट्टी का लाभ मिलेगा। सरकारी कैलेंडर और शिविरा पंचांग के मुताबिक अगस्त महीने में रक्षाबंधन के दिन अवकाश रहेगा। इसके बाद लगातार तीन दिन तक स्कूल-कॉलेज की छुट्टी रहेगी।
वहीं, सरकारी कार्यालय और बैंक भी बंद रहेंगे। इससे विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों अगस्त महीने में लंबा वीकेंड मिलेगा। अगस्त महीने में तीन दिन तक बैंकिंग सेवाएं, शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यलय पूरी तरह बंद रहेंगे।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी। इसके अलगे दिन 17 अगस्त को रविवार होने के कारण स्कूल-कॉलेज, बैंक और अधिकतर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। Holiday List August 2025


