Rajasthan Weather Update: आज राजस्थान के 25 जिलों में तबाही मचाएंगे बादल, सीकर, नागौर, अजमेर समेत इन जिलों में गड़गड़ाहट के साथ होगी बारिश - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update: आज राजस्थान के 25 जिलों में तबाही मचाएंगे बादल,...

Rajasthan Weather Update: आज राजस्थान के 25 जिलों में तबाही मचाएंगे बादल, सीकर, नागौर, अजमेर समेत इन जिलों में गड़गड़ाहट के साथ होगी बारिश

- Advertisement -Ads

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मॉनसून का कहर लगातार जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 और 19 जुलाई 2025 के लिए राज्य के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा (Heavy to Very Heavy Rainfall) का रेड अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -Ads

आज का मौसम

बात करें आज के मौसम की तो आज शनिवार को राजस्थान के विभिन्न जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेंज अलर्ट जोधपुर, बीकानेर, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा और आसपास के क्षेत्रों के लिए है, जहां मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो दौर भारी वर्षा की संभावना है, साथ ही आकाशीय बिजली और तेज सतही हवा (30-50 किमी प्रति घंटा) आने की भी संभावना है.

इसके अलावा, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झालावाड़, जैसलमेर, सीकर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, पाली, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, जालौर, सिरोही और उदयपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और आकाशीय बिजली की संभावना है, साथ ही कहीं-कहीं पर तेज हवा (20-30 किमी प्रति घंटा) भी चल सकती है.

पिछले 24 घंटो के मौसम का हाल

बात करें पिछले 24 घंटों की तो राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश भी हुई. कोटा में सबसे अधिक 166.0 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, आगामी दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

20 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

आपको बता दें 20 जुलाई तक इसी तरह रहने की संभावना है, जिसमें पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा. 19 जुलाई को कोटा और भरतपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है, जबकि अजमेर, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. Rajasthan Weather Update

 

- Advertisement -Ads

ताजा खबर