Jaipur New ROB: जयपुरवासियों के लिए राहत की खबर है। शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक पॉइंट में से एक जल भवन से राम मंदिर तक के रास्ते को जाम मुक्त करने के लिए सरकार ने एक तीन लेन वाले रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण की योजना बनाई है। यह ओवरब्रिज लगभग 600 से 700 मीटर लंबा होगा और 47 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।
इससे हजारों वाहन चालकों का सफर आसान हो जाएगा। आसपास के इलाके और रेलवे स्टेशन पर लगने वाले भीड़ से भी छुटकारा मिलेगा। आरओबी को बनने में लगभग 47 करोड़ रुपए की लागत आएगी। फिलहाल राम मंदिर से स्टेशन की ओर जाने वाली रास्ते पर भारी ट्रैफिक बनी रहती है।
आरओबी बन जाने के कारण भारी यातायात से राहत मिलेगी। फिलहाल स्टेशन से राम मंदिर जाने के लिए वाहन चालकों को करीब 3.5 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। इस चक्कर से करीब आधे घंटे का समय खराब होता है। आरओबी बनने के कारण समय की बचत होगी।
यातायात डायवर्ट होकर सीधे जल भवन से राम मंदिर रोड तक पहुंच सकेगा। इससे कम से कम 3.5 किलोमीटर लंबा चक्कर और 30 मिनट तक का समय बचेगा, जिससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। इस आरओबी के बनने के कारण लाखों वाहन चालकों का फायदा होगा। इस रूट पर आने वाले लगभग 2 लाख वाहन चालकों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी।
राम मंदिर, परशुराम सर्किल, रेलवे फाटक 225, अजमेर पुलिया और स्टेशन रोड जैसे जाम वाले इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। रेलवे अधिकारियों और नगर निगम विकास पदाधिकारी की बैठक में इस प्रस्ताव को लेकर चर्चा हो गई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका निर्माण 2025 के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। Jaipur New ROB

