
Rajasthan Raod Project: राजस्थान सरकार द्वारा जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को तगड़ी स्पीड मिल चुकी है। संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रोहिचा खुर्द गांव में 24.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया।

पटेल जी बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सड़क मार्गों को तेज व आधुनिक बनाने के लिए जोरों शोरों से काम कर रही है। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि इस बजट में प्रदेश में सड़कों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 6 हजार 870 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण से प्रदेश के आर्थिक उन्नति का मार्ग परस्त होगा और आधुनिक सड़क तंत्र से राष्ट्र के संसाधनों की बचत होती है। इस मौके पर धवा प्रधान गोविंदराम, जिला परिषद सदस्य चैनाराम पटेल, पूर्व कुलपति डॉ. गुलाबसिंह चौहान, नरपतसिंह, श्रवण पटेल, राकेश बिश्नोई मौजूद रहे। Rajasthan Raod Project


