

Rajasthan News: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों की पारदर्शिता जांचने के लिए मतदाता वेरिफिकेशन अभियान शुरू किया जा रहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हुई बैठक में इस अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। Voter list verification rajasthan
मतदाता सूचियों में बड़ी संख्या में फर्जी लोगों के नाम जुड़े होने और मृत लोगों के नाम शामिल होना बताया जा रहा है। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों द्वारा इस सर्वे का विरोध किया जा रहा है। विरोध करने वालों का तर्क है कि सर्वे के नाम पर जो दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। वो दस्तावेज अधिकतर लोगों के पास है ही नहीं। ऐसे में उन सब लोगों के नाम मतदाता सूचियों से काट दिया जाएगा। Voter list verification rajasthan
इस विवाद के बीच अब राजस्थान में मतदाताओं का वेरिफिकेशन कराने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर मंगलवार को सचिवालय में अहम बैठक हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन की अध्यक्षता में मंगलवार को एक अहम बैठक हुई। इस बैठक का प्रेसनोट जारी करके जानकारी दी गई कि राजस्थान में मतदाता सूचियों का गहन परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। Voter list verification rajasthan
आगामी दिनों में होने वाले चुनाव से पहले फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। सर्वे के बाद सूचियों को और ज्यादा पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि पात्र नागरिक सही तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। मतदाता सूचियों के परीक्षण को लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। Voter list verification rajasthan
यानी प्रत्येक गांव, ढाणी, कस्बा और शहर में हेल्प डेस्क की स्थापना होगी ताकि यह अभियान सफल हो सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि जिला स्तर पर मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक मानव संसाधनों जैसे बीएलओ, सूचना सहायक, पर्यवेक्षक आदि की समय रहते नियुक्ति कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा स्वयंसेवकों का चयन करके उन्हें भी ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे इस अभियान में मदद कर सके। Voter list verification rajasthan


