Homeराजस्थानRajasthan Weather News: आज प्रदेश के इन 25 जिलों में बारिश का...

Rajasthan Weather News: आज प्रदेश के इन 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, चेक करें अपने शहर का वेदर

basic ad

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मानसून अब धीमा पड़ने लगा है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार 9 जुलाई और 10 जुलाई को राज्य में भारी या अति भारी बारिश की संभावना नहीं है। यह राहत की खबर उन इलाकों के लिए है जो बीते दिनों लगातार तेज बारिश से प्रभावित हुए हैं।

आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

आज बुधवार 9 जुलाई को प्रदेश के 25 जिलों में बारिश होने वाली है। आज अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और गंगानगर बारिश वाले जिलों की लिस्ट में शामिल हैं। इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

8 जुलाई के बारिश के आँकड़े

इस बार बारिश का दौर अच्छा चल रहा है। अब तक सामान्य से 128 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। मंगलवार 8 जुलाई को जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। गंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा सहित अन्य कई जिलों में बारिश हुई। गंगानगर में 69 एमएम, हनुमानगढ़ के संगरिया में 22 एमएम, दौसा के बांदीकुई में 39 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। Rajasthan Weather News



ताजा खबर