
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज भी मेघराज का बरसना जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों पर तो सुबह से ही काले बादल बरसना शुरू कर देंगे। आज सूरज दादा के बादलों के पीछे रहने के ही अंदाजे लग रहे हैं. आईये जानते हैं आज का पूरा मौसम अपडेट।

आज से 13 जुलाई तक का वेदर
आज के मौसम की बात करें तो जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार 11 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है. 12-13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। यहाँ पर बादल जमकर तबाही मचाने वाले हैं.
आज यहाँ येलो अलर्ट जारी
IMD ने सुबह 7 बजे से अगले 3 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए जयपुर, टोंक, कोटा, सीकर, नागौर, बारां, दौसा, झुंझुनूं, चूरू, सवाईमाधोपुर, बूंदी जिलों और आसपास के क्षेत्रों में 30KMPH की तेज हवाएं, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसलिए ये जिलावासी बाहर जाएँ तो छाता साथ ही रखें। Rajasthan Weather Update


