
आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के युवा क्रिकेटर नितेश पुरोहित का चयन विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राजस्थान सीनियर टीम के किया गया है।नितेश अपने प्रदर्शन से अंतिम टीम में जगह बनाकर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे, अगर नितेश का चयन अंतिम एकादश में होता है तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में नितेश कर्नाटक के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। आपको बता दे इस मुकाबले में केएल राहुल सहित कई क्रिकेट सितारे सितारे मैदान में उतरेंगे।
यह उपलब्धि न केवल नितेश के लिए, बल्कि पूरे बीकानेर क्रिकेट जगत के लिए गर्व का विषय है।इस सफलता पर नितेश पुरोहित ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने कोच सुरेन्द्र पुरोहित, महेंद्र पुरोहित, राजकुमार जोशी और प्रकाश चुरा को दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी के मार्गदर्शन, मेहनत और निरंतर सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता।
इसके अलावा नितेश ने जिला क्रिकेट सचिव रतन सिंह जी का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन से उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिले।नितेश चयन की खबर के बाद बीकानेर के खेल प्रेमियों, क्रिकेट संघ से जुड़े पदाधिकारियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।


