जेल में बंद आशाराम को गुजरात की गांधीनगर कोर्ट ने एक बलात्कार के केस में दोषी करार दिया है। रेप का केस सूरत की एक महिला ने दर्ज कराया था। साल 2013 में अहमदाबाद के मोटेरा आश्रम में एक महिला ने आशाराम पर बार बार रेप करने का आरोप लगाया था। इसी केस में आशाराम पर दोष कोर्ट द्वारा सिद्ध किया गया है। कल कोर्ट के द्वारा रेप केस में सजा का फैसला सुनाया जाएगा। इससे पूर्व भी आशाराम को राजस्थान की जोधपुर कोर्ट द्वारा एक नाबालिग से रेप केस में सजा सुनाई जा चुकी है। गुजरात के रेप केस में आशाराम की पत्नी समेत 6 आरोपी थे,5 को कोर्ट द्वारा सबूतों के अभाव में बरी किया गया है।
मनोज रतन व्यास