आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आज संस्कृत शिक्षा विभाग की सेंकड ग्रेड टीचर्स भर्ती के सभी विषयों की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग भर्ती के सामान्य ज्ञान,सामाजिक विज्ञान,हिंदी,अंग्रेजी,गणित,विज्ञान और संस्कृत विषय की आंसर की जारी कर दी है। आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 17 से 19 जून का समय दिया गया है। अब राजस्थान लोक सेवा आयोग को सेंकड ग्रेड भर्ती के ग्रुप A और ग्रुप B के कुछ पेपर की ही आंसर की जारी करनी है, जो जल्द जारी हो जाएगी। सेंकड ग्रेड भर्ती के लगातार आंसर की जारी होने के कारण जल्द जून अंत तक परिणाम भी जारी हो सकता है।
मनोज रतन व्यास