आपणी हथाई न्यूज,आज लोकसभा चुनाव के पहले फेज का मतदान सम्पन्न हो गया। आज के फेज में देश की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए,यह पहला फेज सबसे बड़ा फेज था। आज पहले फेज में राजस्थान की 12 सीटों पर चुनाव सम्पन्न हुआ।
शाम 5 बजे तक के मतदान के आंकड़े अब तक सामने आ गए है। भारत के 21 राज्यों की 102 सीटों का औसत मतदान लगभग 63 फीसदी रहा। बंगाल में वोटिंग प्रतिशत 77.57 फीसदी रहा। बिहार में बहुत कम 46.32 फीसदी मतदान हुआ।राजस्थान में मतदान 50.27 फीसदी रहा।उत्तरप्रदेश में मत प्रतिशत 57.54 फीसदी रहा।उत्तराखंड में 53.56 फीसदी मतदान हुआ। तमिलनाडु में 62 फीसदी के करीब मत पड़े। त्रिपुरा में 76 फीसदी के करीब मतदान हुआ। सिक्किम में लगभग 68 फीसदी मतदान हुआ। पुड्डुचेरी में 72.84 फीसदी वोट पड़े। नागालैंड में 55.72 फीसदी और मिजोरम में 52.62 फीसदी मतदान हुआ। मेघालय में लगभग 70 प्रतिशत और मणिपुर में 67.46 फीसदी वोट पड़े। महाराष्ट्र में 54.85 फीसदी मत पड़े। मध्यप्रदेश में 63.25 फीसदी मतदान हुआ। लक्षद्वीप में 59 प्रतिशत मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर में 65.08 फीसदी मतदान हुआ। छतीसगढ़ में 63.41 प्रतिशत मतदान हुआ। असम में 70.77 फीसदी मत पड़े। अरुणाचल में 63.03 फीसदी मतदान हुआ। अंडमान निकोबार में 56.87 फीसदी मतदान हुआ।
मनोज रतन व्यास