



आपणी हथाई न्यूज, आपने अनेक प्रतियोगी परीक्षाओ के पेपर लीक की खबरें कई मर्तबा पढ़ी होगी, लेकिन झारखण्ड में तो राज्य की दसवीं बोर्ड की परीक्षा के पेपर ही लीक हो गए है।



झारखण्ड सरकार के बोर्ड झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल ने यह माना है कि दसवीं बोर्ड के हिंदी और विज्ञान विषय के पेपर लीक हुए है। हिंदी का पेपर 18 फ़रवरी को हुआ था और विज्ञान का पेपर कल 20 फ़रवरी को हुआ था।
अब दोनों पेपर की परीक्षा फिर से आयोजित होगी, करीब 4 लाख बच्चों को मजबूरन दोनों पेपर की परीक्षा अब फिर से देनी होगी।
झारखण्ड के कोडरमा और गिरीडीह स्थानों पर पेपर वाट्सएप पर लीक हुए थे, महज 350 रुपए में पेपर बिकने की खबर सामने आई है।
मनोज रतन व्यास
