Homeखटाखट स्टोरीBollywood : 'शाका लाका बूम बूम' गर्ल बंधी शादी के पवित्र बंधन...

Bollywood : ‘शाका लाका बूम बूम’ गर्ल बंधी शादी के पवित्र बंधन में, राजस्थान में इस जगह रचाई शादी

आपणी हथाई न्यूज, टीवी पर कभी बच्चों के पसंदीदा धारावाहिक शाका लाका बूम बूम ‘में ‘करुणा’ का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी पिछले कई दिनों से अपनी होने वाली शादी की वजह से ग्लैमर वर्ल्ड  में सुर्खियों में छाई हुई हैं। और अब फाइनली एक्ट्रेस ने सोहेल कथूरिया के गले में वरमाला डालकर उन्हें ऑफिशियल तौर पर अपनी जिंदगी का साथी बना लिया है। साल 2007 में ‘आपका सुरूर’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती का जलवा दिखानी वाली हंसिका मोटवानी ने अपने लवर सोहेल कथूरिया को अपनी लाइफ का हमसफर बना लिया है।

कई दिनों से चर्चा में चल रही एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी आखिर हो ही गई। मशहूर एक्ट्रेस हंसिका ने अपने लवर सोहेल कथूरिया को सिंधी रीति रिवाजों के साथ जयपुर के पास मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में उन्हें अपनी जिंदगी का साथी बना ही लिया। हंसिका की शादी में उनके पारिवारिक लोगों के साथ एक्ट्रेस के बहुत ही खास मेहमानों ने शिरकत कर फंक्शन को और ज्यादा बेहतरीन बना दिया।



ताजा खबर