Homeखटाखट स्टोरीBikaner: पार्षद दीपक व्यास की पहल, अपने निजी स्तर पर  दीपावली तक...

Bikaner: पार्षद दीपक व्यास की पहल, अपने निजी स्तर पर  दीपावली तक वार्ड नंबर 2 में चलाएंगे  विशेष सफाई अभियान

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,  दीपावली के पर्व को देखते हुए वार्ड नंबर 2 स्थित मुरलीधर व्यास कॉलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। वार्ड पार्षद दीपक कुमार व्यास ने अपने निजी स्तर पर इस अभियान का आयोजन करने की घोषणा की है। अभियान की शुरुआत कल से परशुराम द्वार से होगी और दीपावली तक वार्ड में सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कार्य किए जाएंगे।

पार्षद दीपक व्यास के अनुसार, वार्ड में नियमित सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन अपेक्षित व्यवस्था नहीं होने के चलते उन्होंने अपने स्तर पर 27 तारीख मंगलवार से विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। आपको बता दें न केवल वार्ड नंबर 2 बल्कि पूरे शहर में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर लगे हुए इसको लेकर सभी पार्षद निगम प्रशासन से सफाई की मांग कर रहा है बावजूद इसके शहर में सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।Cont…

शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था के बीच पार्षद दीपक व्यास द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान  से 20 सफाई कर्मचारियों, 2 ट्रैक्टर और 2 जेसीबी मशीनों की सहायता ली जाएगी। इसके माध्यम से वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कर कचरे का निस्तारण किया जाएगा, ताकि दीपावली से पहले क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बनाया जा सके।

पार्षद ने बताया कि यह अभियान बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने वार्डवासियों से अभियान में सहयोग करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।



ताजा खबर