Homeखटाखट स्टोरीBikaner Camel Festival 2023 : 13 से 15 जनवरी तक होगा ऊंट...

Bikaner Camel Festival 2023 : 13 से 15 जनवरी तक होगा ऊंट उत्सव का आयोजन, पोस्टर का हुआ विमोचन

आपणी हथाई न्यूज, 13 से 15 जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाले ऊंट उत्सव के पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन और जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को किया । होटल लक्ष्मी निवास पैलेस में आयोजित विमोचन कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने कहा कि बीकानेर की स्थानीय संस्कृति के रंगों को पर्यटन से जोड़ने के उद्देश्य से इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव में कई नए आयाम जोड़े गए हैं ।सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन विकसित करने के उद्देश्य से सांचू पोस्ट तैयार की गई है। उन्होंने अधिक से अधिक घरेलू और विदेशी पर्यटकों को इस फेस्टीवल से जुड़ने की अपील की।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि पर्यटन रोजगार पैदा करने के साथ- साथ इतिहास और संस्कृति को दिखाने का माध्यम है। पर्यटन के जरिए विकास के कई क्रमों को जोड़ने का भी मौका मिलता है । राज्य सरकार द्वारा भी पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। अधिक से अधिक लोगों को इस उत्सव से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि बीकानेर बाय नाइट आयोजन के माध्यम से पाटों के इस शहर के रंग दुनिया के समक्ष रखे जाने का प्रयास इस उत्सव के माध्यम से किया जाएगा।

इस अवसर पर उत्सव के थीम सॉन्ग की भी लॉन्चिंग की गई। सोशल मीडिया पर इस फेस्टिवल के प्रचार प्रसार के लिए प्रोमो का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के,एन आर सी सी के निदेशक अन्तर्बाधु साहू ,पर्यटन विभाग के उप निदेशक अनिल राठौड़, सहायक निदेशक कृष्ण कुमार, पर्यटन अधिकारी पुष्पेन्द्र प्रताप, सहायक पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, पर्यटन विकास समिति के सदस्य गोपाल बिस्सा सहित अन्य अधिकारी व जापान से आईं मेगूमी उपस्थित रहीं। संचालन संजय पुरोहित ने किया ।



ताजा खबर