Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : RPSC ने जारी किया भौतिक विज्ञान का रिजल्ट,EO & RO...

Rajasthan : RPSC ने जारी किया भौतिक विज्ञान का रिजल्ट,EO & RO भर्ती के विषय में भी किया प्रेस नोट जारी

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से फर्स्ट ग्रेड का रिजल्ट जारी होने का कार्य कल भी हुआ। कल आयोग ने भौतिक विज्ञान का परिणाम जारी किया। आयोग विज्ञप्ति में जारी पदों के दुगुने अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर रहा है, दस्तावेज सत्यापन के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ही कल एक प्रेस नोट जारी कर अधिशासी अधिकारी,सहायक अभियंता और राजस्व अधिकारी परीक्षा के लिंक को पुनः ओपन करने की खबर साझा की है।

 

फॉर्म भर चुके अभ्यर्थी आज से 16 अप्रैल तक अपना नाम,फोटो,पिता का नाम,जन्मतिथि और लिंग के अतिरिक्त कोई भी बदलाव कर सकते है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अधिशासी अधिकारी-राजस्व अधिकारी की परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित होगी और सहायक अभियंता की परीक्षा 21 मई को होगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर