राजस्थान : RPSC प्रतियोगी परीक्षाओं का आया शेड्यूल, टाइम टेबल में फर्स्ट ग्रेड-सेकंड ग्रेड भर्ती नही देख युवा परेशान

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान लोक सेवा आयोग अगले महीने नवंबर से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ के पेपर करवाना शुरू करेगा, आयोग ने अक्टूबर 2025 तक का टाइम टेबल जारी कर दिया है।आयोग इस दौरान लगभग ढाई हजार से ज्यादा पदो के लिए अलग अलग एग्जाम करवाएगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग 17 नवंबर से 21 नवंबर 2024 के बीच प्राध्यापक परीक्षा का आयोजन करेगा, फिर 28 से 31 दिसम्बर के बीच सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा होगी, दोनों परीक्षा संस्कृत शिक्षा विभाग की है। प्राध्यापक परीक्षा 52 पदो के लिए होगी और सेंकड ग्रेड परीक्षा 347 पदो के लिए होगी।

लोक सेवा आयोग RAS 2024 का पेपर 2 फ़रवरी 2025 को करवाएगा, जिसमें 733 पद है। EO-RO का पेपर 25 मार्च को होगा जिसमें 111 पद है। सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 19 जनवरी 2025 को होगी, पद 181 है। पुस्तकालय अध्यक्ष का पेपर 300 पदो के लिए 16 फ़रवरी 2025 को होगा,20 अप्रैल 2025 को 25 पदो के लिए कृषि अधिकारी परीक्षा होगी।

संस्कृत शिक्षा विभाग की 40 पदो के लिए पीटीआई और पुस्तकालय अध्यक्ष परीक्षा 4 से 6 मई को होगी। PRO परीक्षा 17 मई को होगी। सहायक सां. अधिकारी परीक्षा 43 पदो के लिए 12 अक्टूबर को होगी। सहायक अभियंता परीक्षा 1014 पदो के लिए 28 सितंबर को होगी। सहायक खनिज अभियंता परीक्षा 24 पदो के लिए 31 अगस्त को होगी। संरक्षण अधिकारी परीक्षा 7 सितंबर को होगी। भू वैज्ञानिक परीक्षा 32 पदो के लिए 31 अगस्त को होगी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अगले साल अक्टूबर 2025 के टाइम टेबल में स्कूल व्याख्याता और सेंकड ग्रेड टीचर भर्ती का विवरण नहीं दिया गया है जबकि आयोग ने फर्स्ट ग्रेड का तो नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है और जल्द ही सेंकड ग्रेड भर्ती का विज्ञापन भी जारी होने की पूरी उम्मीद है। अब नई फर्स्ट ग्रेड और सेंकड ग्रेड भर्ती को राजस्थान लोक सेवा आयोग कब करवाएगा, इस पर संशय बना हुआ है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Bikaner Breaking : पीएम मोदी और सीएम भजनलाल के साथ रेल मंत्री वैष्णव भी आएंगे Bikaner

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 22...

BIKANER CRIME: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,90 KG डोडा पोस्त के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज,एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत खाजूवाला पुलिस द्वारा दो अलग-अलग जगह कार्रवाई...

Weather: मौसम विभाग का पूर्वानुमान इन क्षेत्रों में होगी बारिश और इन क्षेत्रों में चलेगी हीट वेव

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ...

Bikaner : अखिल रंजन होंगे बीटीयू कि नए कुलगुरु

आपणी हथाई न्यूज, आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बुधवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय को...

Bikaner : राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तले बीकानेर में आज शाम निकलेगी तिरंगा यात्रा

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में आज शहर जिलाध्यक्ष सुमन...

More News Updates !