आपणी हथाई न्यूज,नोखा के चरकड़ा गांव में एक के बाद एक चार अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटना के चलते क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार नोखा के चरकड़ा गांव में दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच अलग-अलग जगह पर आग लगने से स्थानीय लोग घबरा गए। 4 घंटे में चार जगह आग लगने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायरफाइटर व दमकल भी पहुंच गई।


