HomeबीकानेरBikaner: चार घंटे के भीतर एक के बाद एक कई जगह लगी...

Bikaner: चार घंटे के भीतर एक के बाद एक कई जगह लगी आग, क्षेत्र में बना भय का माहौल

आपणी हथाई न्यूज,नोखा के चरकड़ा गांव में एक के बाद एक चार अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटना के चलते क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार नोखा के चरकड़ा गांव में दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच अलग-अलग जगह पर आग लगने से स्थानीय लोग घबरा गए। 4 घंटे में चार जगह आग लगने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायरफाइटर व दमकल भी पहुंच गई।



ताजा खबर