Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : बर्मिंघम में युवा टीम इंडिया की 58 साल में पहली...

स्पोर्ट्स : बर्मिंघम में युवा टीम इंडिया की 58 साल में पहली टेस्ट जीत, गिल और आकाशदीप के आगे अंग्रेजों ने किया सरेंडर

आपणी हथाई न्यूज, भारत की युवा टेस्ट क्रिकेट टीम ने बर्मिघम टेस्ट को 336 रनों से जीतकर तेंदुलकर -एंडरसन टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड को जीत के लिए भारत ने 608 रनों का विराट लक्ष्य दिया था, इंग्लिश टीम दूसरी पारी में 271 रनों पर सिमट गईं। इस टेस्ट की पहली और दूसरी पारी में कप्तान गिल और आकाशदीप के अग्रेंजों ने मानो सरेंडर कर दिया हो।

 

बात करें दूसरी पारी में तेज़ गेंदबाज आकाशदीप की तो उन्होंने 6 विकेट लिए, पूरे मैच में आकाशदीप ने कुल 10 विकेट लिए। पूरे मैच में टीम इंडिया के युवा क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने रिकॉर्ड 430 रन बनाए, गिल मौजूदा सीरीज के दो मैच में ही 585 रन बना चुके है। भारत की युवा क्रिकेट टीम ने कोहली, रोहित शर्मा, आर अश्विन और बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में विदेश में टेस्ट मैच जीतकर फैंस की उम्मीदों को जगा दिया है। यह पहला मौका है जब टीम इंडिया ने बर्मिंघम में पिछले 58 में जीत का स्वाद चखा है इससे पहले टीम यहां कुल आठ टेस्ट में से 7 हार चुकी है और एक ड्रॉ हुआ है। 5 टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर गुरुवार 10 जुलाई से खेला जाएगा। मनोज रतन व्यास



ताजा खबर