Homeखटाखट स्टोरीदेश : बागेश्वर धाम आये श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, एक महिला...

देश : बागेश्वर धाम आये श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, एक महिला की मौत 10 घायल

आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार को मध्यप्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम आए श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। धाम के पास स्थित जिस ढाबे पर श्रद्धालु रुके हुए थे, उसकी छत भरभराकर नीचे गिर गई।  इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, वही 10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार यर हादसा सुबह तड़के करीब 3:30 पर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। सभी घायलों का जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बागेश्वर धाम के पास में स्थित एक ढाबे पर श्रद्धालु रुके हुए थे। इसी दौरान सुबह ढाबे की छत गिर गई।



ताजा खबर