Homeराजस्थानWeather: मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Weather: मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

आपणी हथाई weather न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज परिसंचरण तंत्र मध्य MP के ऊपर स्थित है तथा सतह से 5.6 Km ऊंचाई तक विस्तृत है। आगामी 2-3 दिनों में इसके धीरे-धीरे पूर्वी राजस्थान से होते हुए पश्चिमी राजस्थान की ओर आगे बढ़ने व और तीव्र होने की प्रबल संभावना है।con…

भारी बारिश की चेतावनी

कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग में आज 13 जुलाई को कहीं-कहीं अतिभारी बारिश व 14-15 जुलाई को कुछ भागों में भारी, अतिभारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall 205mm से अधिक) होने की प्रबल संभावना है।13-16 जुलाई को जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

जोधपुर संभाग में 13 जुलाई को कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश व 14-15 जुलाई को जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी/अतिभारी बारिश तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall 205mm से अधिक) होने की प्रबल संभावना है।

पूर्वी राजस्थान में 17 जुलाई से व पश्चिमी राज में 18 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने की प्रबल संभावना है।आगामी दिनों मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली / वज्रपात होने की भी संभावना है। weather



ताजा खबर