Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर : कल एक ही दिन में RPSC-RSSMB ने जारी...

बड़ी खबर : कल एक ही दिन में RPSC-RSSMB ने जारी किए 8 बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन, नई SI-फर्स्ट ग्रेड -सेकंड ग्रेड के विज्ञापन हुए जारी

आपणी हथाई न्यूज, कल राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एक के बाद एक 5 बड़ी भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर बेरोजगार युवाओं को बड़ी खुशखबरी और अनेक अवसर सरकारी नौकरी लगने के प्रदान किए है। RPSC ने 5 डिपार्टमेंटस के लिए कुल 12 हजार 121 पदो के लिए विज्ञापन जारी किया है।Cont..

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक कृषि अभियंता,पशु चिकित्सा अधिकारी,पुलिस उपनिरीक्षक (SI)-प्लाटून कमांडर, स्कूल लेक्चरर और टीचर सेकंड ग्रेड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

सहायक कृषि अभियंता भर्ती 281 पदो के लिए,पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती 1015 पदो के लिए,1100 पदो के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा होगी।3225 पद स्कूल लेक्चरर और कोच के लिए आरक्षित किए गए है वही सेकंड ग्रेड भर्ती 6500 पदो के लिए होगी।

RPSC के अलावा कर्मचारी चयन बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक के लिए 1100 पद,995 पद सपोर्ट इंजिनियर और सपोर्ट केमिस्ट के लिए 55 पदो के लिए विज्ञापन जारी किया है।राजस्थान सरकार ने बिजली विभाग के टेक्निशियन भर्ती में रिकॉर्ड 1947 पद नए जोड़े है और अब ये भर्ती कुल 2163 पदो पर होगी।

 

सभी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन अगले दो महीनो तक नोटिफिकेशन में दिए समय अंतराल के हिसाब से किए जा सकेंगे। इन भर्तियों के अलावा जल्द रीट मेंस का नोटिफिकेशन भी जारी होने वाला है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर