आपणी हथाई न्यूज, जैसा कि आपणी हथाई ने आपको बताया था कि राजस्थान लोक सेवा आयोग इस वर्ष तो फर्स्ट ग्रेड, सेंकड ग्रेड एग्जाम नहीं करवाएगा और संभावित डेट्स मई -जून 2026 हो सकती है,इस खबर की पुष्टि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कर दी है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने फर्स्ट ग्रेड, सेंकड ग्रेड सहित आगामी 5 बड़ी भर्तियों का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है।
सेंकड ग्रेड एग्जाम अगले साल 2026 में 6500 पदो के लिए 12 से 18 जुलाई के बीच होगा। फर्स्ट ग्रेड एग्जाम 2026 में 31 मई से 16 जून के बीच 3225 पदो के लिए होगा।SI एग्जाम 5 अप्रैल 2026 को 1015 पदो के लिए होगा।
सहायक कृषि अभियंता एग्जाम 281 पदो के लिए 19 अप्रैल 2026 को होगा। 1100 पदो के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी का एग्जाम भी 19 अप्रैल 2026 को होगा। RPSC की इन 5 भर्तियों के लिए आवेदन भी शुरू नहीं हुए है और एग्जाम डेट्स तक जारी हो गईं है।
मनोज रतन व्यास


