


Satyapal Malik Death News: आपणी हथाई न्यूज, अपने बेबाक बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले दिग्गज नेता और जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज (मंगलवार) दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सत्यपाल मालिक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें किडनी सम्बंधित परेशानी थी।


