HomeबीकानेरBikaner News : बीकानेर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध ! बन्दी...

Bikaner News : बीकानेर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध ! बन्दी के पास फिर मोबाइल-सिम बरामद

Bikaner News आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर का मुख्य कारागृह (सेंट्रल जेल) एक बार फिर अपनी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सुर्खियों में है और लगातार सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है।

कुछ ऐसा ही माजरा मंगलवार की सुबह देखने को मिला जब हरियाणा निवासी अंकित पंडित उर्फ धमाका पुत्र ओमप्रकाश की तलाशी ली गई तो उसके पास एक मोबाइल फ़ोन और सिम बरामद हुई।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद कारागृह प्रशासन में हड़कम्प मच गया। जेल अधीक्षक अभिषेक शर्मा का मीडिया को एक बयान दिया गया जिसमें कहा गया कि जेल की सुरक्षा को लेकर सतर्क है और लगातार नजर रखी जा रही है।

वही घटना के बाद जेल प्रहरी सुंदरलाल ने इसकी जानकारी बीछवाल थाने में दे दी है। बंदी अंकित उर्फ धमाका के खिलाफ 42 कारागृह अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वही इस सब के इतर लगातार जेल में प्रतिबंधित वस्तुओं और मोबाइल का बदस्तूर मिलना जारी है। जो कही ना कही जेल प्रशासन की लापरवाही, सुरक्षा में सेंध और मिलीभगत के आरोप को पुख्ता करती है।



ताजा खबर