

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, कांग्रेस के कद्दावर नेता, किसान केसरी रामेश्वर डूडी का शुक्रवार देर रात बीकानेर में निधन हो गया। रामेश्वर डूडी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह करीब 25 महीने से कोमा में थे। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने डूडी के निधन को कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान बताया है।उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे बीकानेर में नोखा रोड स्थित डयूनेक मोटर, नोखा रोड पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली सहित स्थानीय गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
रामेश्वर डूडी के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांस हनुमान बेनीवाल व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश भर के नताओं ने शोक व्यक्त किया है।


