Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : लाखों की चोरी का 12 घन्टों में खुलासा !...

Bikaner Crime : लाखों की चोरी का 12 घन्टों में खुलासा ! नयाशहर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, जिले की नयाशहर थाना पुलिस ने चोरी के बड़े मामले में कामयाबी हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर की रात मुरलीधर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार पुरोहित के घर लाखों रुपए के जेवर समान और नकदी की चोरी की हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर नजर आया।  रिपोर्ट दर्ज करने के बाद  सीसीटीवी कैमरा और अन्य संसाधनों की सहायता से चोरों तक पुलिस के हाथ पहुंच गए ।

थानाधिकारी कविता पूनिया के निर्देशन में बनी टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की और मुख्य संसाधनों से चोरी करने वाले अज्ञात चोरों का खुलासा किया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान श्याम सुंदर पुत्र श्रवण कुमार जाति बिश्नोई उम्र 23 साल निवासी जीवन नाथ जी बगेची के पास जंभेश्वर नगर, कैलाश पुत्र केलिया पुत्र श्रवण कुमार जाति बिश्नोई उम्र 24 साल निवासी जीवन नाथ जी बगेची के पास जंभेश्वर नगर और सुभाष पुत्र राजाराम जाति विश्नोई उम्र 27 साल निवासी हनुमान मंदिर के पास जीवणनाथजी बगीची के पीछे जंभेश्वर नगर को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।



ताजा खबर