


Rajasthan Cyber Fraud आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने एक बड़े फ्रॉड का खुलासा किया है और इसमें करीब 3100 करोड रुपए इन्वेस्टमेंट के नाम पर 3 लाख 22 हजार लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस एसपी सिटी पंकज यादव ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि भरतपुर पुलिस ने देश में चल रहे बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है। यह फ्रॉड एक वेबसाइट xpo.ru के नाम से संचालित हो रही थी जो लोगों से निवेश के नाम पर ठगी कर रही थी । यह कंपनी क्रिप्टो करेंसी और फॉरेन एक्सचेंज में भी इन्वेस्टमेंट करवाती है । जब पुलिस ने वेबसाइट को चेक किया गया तो पाया गया कि इंडिया में कहीं पर भी यह कंपनी रजिस्टर्ड नहीं है। जब इस वेबसाइट के लाइसेंस को चेक किया तो इसका लाइसेंस दूसरे देशों मेें होना बताया गया।
जिसके बाद पुलिस ने मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज करते हुए वेबसाइट को चलाने वालों का पता लगाने में जुट गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि इस वेबसाइट पर करीब 4 लाख 74000 लोगों ने लॉगिन किया है ,जिसमें से 3 लाख 22 हजार लोगों का केवाईसी (KYC) अप्रूव किया गया। इन लोगों से तकरीबन 3100 करोड रुपए इन्वेस्टमेंट के नाम पर लिया गया। इस वेबसाइट के जरिए लोग पैसे लगाते थे और हर दूसरे महीने उन्हें ब्याज के साथ कुछ पैसा उन्हीं का दे दिया जाता था।
बरहाल पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड संदीप शिखर की पहचान पुलिस को हो गई है हालांकि संदीप शिखर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है । यह वेबसाइट पिछले कुछ महीनो से दुबई से ऑपरेट हो रही थी। बताया जा रहा है कि इस वेबसाइट के जरिए कई पुलिसकर्मी भी ठगी का शिकार हुए हैं हालांकि किसी भी अधिकारी या पुलिसकर्मी का नाम अब तक सामने नहीं आया है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से अब तक 40 लाख रुपए कैश, 43000 क्रिप्टो करेंसी, पांच लग्जरी गाड़ियां जिसमें एक मर्सिडीज़ एक फॉर्च्यूनर एक एसयूवी और दो स्कॉर्पियो जब्त की गई है ,जिनकी कीमत 3 करोड रुपए हैं।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार संदीप शिखर 3 साल पहले तक जयपुर में एक मार्केटिंग कंपनी चलाता था। इसके बाद वह छोटे इन्वेस्टमेंट कंपनी चलाने लगा । उसने XPO को भी 5-6 महीने के लिए बनाया था, लेकिन जैसे-जैसे लोगों में इसका भरोसा और क्रेज बढ़ता गया वैसे-वैसे संदीप इसको और आगे बढ़ता चला गया। इस वेबसाइट पर बताया जाता था कि रशिया के इन्वेस्टर इस पैसे को इन्वेस्ट कर रहे हैं, जबकि ऐसा कोई एक्सपर्ट था ही नहीं।
इस साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने अतुल शर्मा नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया है । जो भरतपुर के भुसावर का रहने वाला है। इसके अलावा राकेश पांडे नाम के एक आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो कैश कलेक्शन का काम करता था और अतुल को देता था। बरहाल इस मामलें को लेकर पुलिस की जांच जारी है।


