Homeक्राइमBikaner Crime : JNV कॉलोनी में बेखौफ चोर, सूने मकान के ताले...

Bikaner Crime : JNV कॉलोनी में बेखौफ चोर, सूने मकान के ताले तोड़ नकदी और जेवरात पर साफ किया हाथ

basic ad

आपणी हथाई क्राइम न्यूज, बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी (JNV) थाना इलाके में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही वारदातों ने न केवल आम जनता की नींद उड़ा दी है, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं। ताजा घटनाक्रम में चोरों ने एक बार फिर एक बंद मकान को अपना निशाना बनाते हुए पुलिस की गश्त व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।

जानकारी के अनुसार, JNV कॉलोनी के सेक्टर 5 D-123 निवासी सोहन सिंह मान ने थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि 13-14 फरवरी की रात को जब उनका पूरा परिवार घर से बाहर गया हुआ था, तभी दो अज्ञात बदमाशों ने सूने मकान का फायदा उठाकर सेंधमारी की। चोर घर के अंदर से सोने की बाली, चांदी की चूड़ियां और अन्य कीमती सामान बटोर ले गए।

घटना का पता तब चला जब परिवार वापस लौटा और घर का सामान बिखरा हुआ पाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन लगातार होती इन वारदातों से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।



ताजा खबर