HomeबीकानेरBikaner: तेज रफ्तार ट्रक मंदिर से भिड़ा, मंदिर की दीवारें हुई क्षतिग्रस्त

Bikaner: तेज रफ्तार ट्रक मंदिर से भिड़ा, मंदिर की दीवारें हुई क्षतिग्रस्त

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में आज अल सुबह एक ट्रक मंदिर से टकरा गया। जानकारी के अनुसार पुगल फांटा बस स्टैंड के पास स्थित शनि मंदिर से अल सुबह तेज रफ्तार ट्रक भिड़ गया। जिसके चलते मंदिर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गयी साथ ही मंदिर के गेट को भी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे में ट्रक भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गया और मंदिर के आसपास रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त किया गया है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों और भक्तों में आक्रोश व्याप्त है।



ताजा खबर