Homeक्राइमBikaner Crime : बीकानेर में 'साइड स्टैंड' के बहाने चेन स्नैचिंग !...

Bikaner Crime : बीकानेर में ‘साइड स्टैंड’ के बहाने चेन स्नैचिंग ! महिला के गले से सोने की चेन पार फरार हुए झपटमार

basic ad

आपणी हथाई ​बीकानेर क्राइम न्यूज, शहर की सड़कों पर झपट्टामार गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जो मासूम राहगीरों को अपनी बातों के जाल में फंसाकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है। ताजा मामला जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक शातिर बदमाश ने चालाकी से एक महिला को रोककर उसके गले से सोने की चेन झपट ली और रफूचक्कर हो गया

​पीड़िता मोनिका पत्नी प्रवीण कुमार स्वामी, चाणक्य नगर की निवासी हैं, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि घटना 17 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे की है। वह अपनी स्कूटी से आईटीआई सर्किल के पास से गुजर रही थीं, तभी पीछे से आए एक बाइक सवार युवक ने उन्हें टोका। बदमाश ने अपना चेहरा ढाटे (कपड़े) से ढका हुआ था। उसने बेहद शातिर अंदाज में महिला से कहा कि उनकी स्कूटी का साइड स्टैंड खुला रह गया है।

​जैसे ही मोनिका ने स्कूटी धीमी की और स्टैंड देखने की कोशिश की, बदमाश ने पलक झपकते ही उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। अचानक हुई इस वारदात से पीड़िता सहम गईं। फिलहाल, जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 



ताजा खबर