Homeपॉलिटिकल पाटाBikaner: शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, बीकानेर में मनाई...

Bikaner: शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, बीकानेर में मनाई गई खुशी 

आपणी हथाई न्यूज, पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने एवं मुख्यमंत्री पद की घोषणा होने पर शुभेंदु अधिकारी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी।

श्याम पंचारिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन की मजबूती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा को मिली सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनसमर्थन का प्रतीक है।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, कैलाश सियाग, तोलाराम कूकना, मोहन ढाल, जसवंत दईया, हेमनाथ जाखड़, राजाराम ओझा, पवन स्वामी, सुरेंद्र स्वामी, महेंद्र ढाका एवं पूजा मोहता सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी।



ताजा खबर