

आपणी हथाई न्यूज, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज बीकानेर सहित आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में रेत का बवंडर आया। बवंडर के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिन में अंधेरा छा गया। सड़कों पर वाहन चालकों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। प्रदेश के चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, डीडवाना -कुचामन, अलवर और सीकर में इसका सर्वाधिक प्रभाव रहा। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के एरिया से इसकी शुरुआत हुई।
तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए, कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर 4:30 बजे अगले 3 घंटे के लिए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, डीडवाना-कुचामन, नगौर, झुंझुनूं, जयपुर और फलोदी में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, दौसा, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल तिजारा, डीग, भरतपुर और करौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


